अयोध्या धाम दर्शन हेतु 30 श्रद्धालु हुए रवाना...राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर किया रवाना। - Sarvavyapi अयोध्या धाम दर्शन हेतु 30 श्रद्धालु हुए रवाना...राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर किया रवाना। - Sarvavyapi

अयोध्या धाम दर्शन हेतु 30 श्रद्धालु हुए रवाना…राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर किया रवाना।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र एवं भगवान श्रीराम की जन्मस्थली “अयोध्या धाम” के दर्शन हेतु आज 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।अयोध्या धाम पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित है और प्राचीन कोसल राज्य की राजधानी रही है। प्रभु श्रीराम चंद्र जी की जन्मस्थली होने के कारण यह स्थान करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है।

राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

सभी ने श्रद्धालुओं के मंगलमय यात्रा की कामना की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!