महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अमृत सबसे आगे, संगठन को नई दिशा देने की क्षमता पर पार्टी को भरोसा। - Sarvavyapi महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अमृत सबसे आगे, संगठन को नई दिशा देने की क्षमता पर पार्टी को भरोसा। - Sarvavyapi

महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अमृत सबसे आगे, संगठन को नई दिशा देने की क्षमता पर पार्टी को भरोसा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में जिला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में भी नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर मंथन तेज हो गया है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सरायपाली नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमृत पटेल सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

सूत्रों का कहना है कि महासमुंद जिले के लिए बहुत सारे नामों पर चर्चा चल रही है जिनमें पूर्व विधायक अमरजीत चावला, अंकित बागबाहरा, अजय नंद, भूपेंद्र सिंह ठाकुर और अमृत पटेल शामिल हैं।

इन सभी में अमृत पटेल को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।पार्टी सूत्रों के अनुसार अमृत पटेल की सबसे बड़ी ताकत उनका ओबीसी वर्ग में मजबूत जनाधार, स्वच्छ और सादगीपूर्ण छवि, तथा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता है। वे अपने मिलनसार स्वभाव, संतुलित नेतृत्व शैली और संगठनात्मक क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। यही कारण है कि जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें नेतृत्व सौंपने के पक्ष में हैं।

अमृत का नाम सामने आने के बाद अब यह मांग जोर पकड़ रही है कि इस बार सरायपाली क्षेत्र से नेतृत्व को मौका दिया जाए। इस संदर्भ में अमृत पटेल का नाम सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अमृत पटेल के पास संगठन और जनता दोनों के बीच मजबूत पकड़ है, और वे वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने में सक्षम हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता कांग्रेस के लिए आगामी चुनावी रणनीति में लाभदायक साबित हो सकती है।

कांग्रेस संगठन के सूत्रों का मानना है कि यदि महासमुंद जिला कांग्रेस की बागडोर अमृत पटेल को सौंपी जाती है, तो संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

सभी परिस्थितियों को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अमृत पटेल को सौंपे जाने की पूरी संभावना है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!