तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा प्रायोजित “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” विषय पर केंद्रित जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को सेजस मल्टीपरपस स्कूल, दयालबंद बिलासपुर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद तिवारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। रूषा बनर्जी ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। अपने उद्बोधन में आनंद तिवारी ने कहा कि अवसर के बिना प्रतिभा कुंठित हो जाती है।संस्था की प्राचार्य डॉ. चंदना पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता से ही प्रतिभा निखरती है और यह आयोजन बच्चों के लिए अपने कौशल और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।इस अवसर पर प्रार्थना खंडेलवाल, बलराम हरियाणी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय सोम और शरनजीत बग्गा ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेन्द्र साहू ने किया।


