ऑपरेशन “निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 17 टीमों ने 25 ठिकानों पर दी दबिश, 15 आरोपी गिरफ्तार। - Sarvavyapi ऑपरेशन “निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 17 टीमों ने 25 ठिकानों पर दी दबिश, 15 आरोपी गिरफ्तार। - Sarvavyapi

ऑपरेशन “निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 17 टीमों ने 25 ठिकानों पर दी दबिश, 15 आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

जिला पुलिस महासमुंद द्वारा नशे और अपराध पर निर्णायक प्रहार करते हुए ऑपरेशन “NISCHAY” (Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society) के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशन पर गठित 17 टीमों ने जिले के 25 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर कुल 15 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक महासमुंद के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है।

कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है —🔸 NDPS एक्ट:कुल 04 प्रकरणों में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 9.50 किलोग्राम अवैध गांजा, 10 नग ट्रामाडोल कैप्सूल, 48 नग एम्पुल इंजेक्शन तथा 16 सिरिंज बरामद किए।🔸 आबकारी एक्ट:03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों से कुल 34 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।🔸 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:05 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।🔸 वारंट तामिली:गिरफ्तारी वारंट 01 एवं स्थायी वारंट 01 — कुल 02 वारंट तामिल किए गए।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन “निश्चय” के तहत ऐसे छोटे पैडलर्स, अवैध शराब विक्रेता एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अभियान का उद्देश्य जिले में नशे के जाल को तोड़ना और समाज को अपराधमुक्त वातावरण प्रदान करना है।

महासमुंद पुलिस का यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!