नोवा पावर प्लांट से कर्मचारियों को काम से निकाले जाने पर भड़की सेना। - Sarvavyapi नोवा पावर प्लांट से कर्मचारियों को काम से निकाले जाने पर भड़की सेना। - Sarvavyapi

नोवा पावर प्लांट से कर्मचारियों को काम से निकाले जाने पर भड़की सेना।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिल्हा विधानसभा के दगोरी स्थित नोवा पावर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को अचानक काम से निकाल देने के विरोध में आज सभी प्रभावित कर्मचारी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पास मदद की गुहार लेकर पहुँचे। कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से कंपनी में कार्यरत थे, जिसके कारण कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण की मांग की गई थी, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना और कारण बताए प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों की व्यथा सुनते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने तत्काल बैठक कर कंपनी प्रबंधन के इस कदम की कड़ी निंदा की। संगठन ने कहा कि दिवाली जैसे त्यौहार के समय मजदूरों को काम से निकालना उनके पेट में लात मारने जैसा अमानवीय कृत्य है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने चेतावनी दी है कि यदि नोवा पावर प्लांट प्रबंधन जल्द ही निकाले गए कर्मचारियों को पुनः कार्य पर नहीं रखता और उनका बकाया भुगतान नहीं करता, तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एक बड़े जनआंदोलन की शुरुआत करेगी। साथ ही, इस मामले को श्रम विभाग और जिला प्रशासन के समक्ष भी उठाया जाएगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने कहा कि दिवाली जैसे पर्व पर मजदूरों को बेरोजगार करना अत्यंत अमानवीय है। यह निर्णय मजदूरों के परिवारों की खुशियों पर सीधा प्रहार है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के दबाव में पुलिस वाले बिना किसी कारण के थाने लेकर चले गए और वहाँ पांच घंटे तक बैठा कर रखा इस कानून के रखवाले ही कंपनी प्रबंधन के इसरो पर कार्य कर रहें है। वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने कहा कि मजदूर वर्ग समाज की रीढ़ है। यदि कंपनी प्रबंधन ने जल्द ही अपनी गलती नहीं सुधारी, तो सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आंदोलन किया जाएगा।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला संगठन मंत्री कृतग पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यह मामला श्रम विभाग तक पहुँचाया जाएगा और न्याय दिलाने के लिए हर कदम उठाया जाएगा।साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला महामंत्री पुनिराम सूर्यवंशी ने कहा कि सेना हमेशा मजदूरों और शोषित वर्ग की आवाज बनकर खड़ी रहेगी। यदि कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो प्लांट के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक संयोजक, युवा इकाई के पदाधिकारी, तथा नोवा पावर प्लांट के प्रभावित कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!