नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत जिले में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के असाक्षरों हेतु उल्लास साक्षरता कार्यक्रम संचालित है। इसके तहत आज मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत खन्ता में 15 उल्लास साक्षरता अध्ययन केंद्रों का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकालकर राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा अभियान 7 दिसंबर हेतु वातावरण का निर्माण करते हुए शिक्षार्थियों को उल्लास केंद्र तक जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा स्वयंसेवी शिक्षकों को मंच द्वारा डायरी, पेन देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में 23 मार्च 2025 को आयोजित परीक्षा में सफल शिक्षार्थियों को एनआईओएस दिल्ली द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत खंता, संकुल प्राचार्य ममता राठौर, संजय वर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही, अजय राय बीआरसी मरवाही, जिला नोडल अधिकारी मुकेश कोरी, सहायक जिला नोडल अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, संजय टांडिया ब्लॉक नोडल अधिकारी, ग्राम प्रभारी दीपचंद गुप्ता, सहयोगी मोहन राठौर, लोचन सिंह श्याम, सीएसी अजीत जायसवाल, श्री अग्रवाल संकुल के शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



