विकास नंद/सर्वव्यापी/

विकासखंड सरायपाली के बस्तीसरायपाली वार्ड क्रमांक 14 में संचालित होने जा रहे माँ वीणापाणि संगीत महाविद्यालय में संगीत शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन संगीतमय माहौल में संपन्न हुआ। यह साक्षात्कार दो चरणों में — प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक — आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं में पारंगत विशेषज्ञों ने अंचल एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों की संगीत प्रतिभा, प्रशिक्षण, अनुभव एवं प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर माँ वीणापाणि संगीत महाविद्यालय के संचालक जन्मजय नायक (उपाध्यक्ष, वंदे मातरम् सेवा संस्थान छत्तीसगढ़), प्राचार्य सुकनाथ चौहान, डाॅ. पीताम्बर साहू, विशम्भर नायक, सूरज जायसवाल, महेश्वर जायसवाल, घांसीराम पटेल, गुरूमसिंह सोना, पार्वती यादव, नर्मदा मानिकपुरी, नारायण यादव, नीलकंठ नायक, सुफल नंद, लवकुमार बैरागी, अक्षय पटेल, डाॅ. कैलाश जोशी सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।संपूर्ण आयोजन संगीत के सुर और लय से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण में कला और संस्कृति की मधुर छटा बिखर गई।


