रायपुर शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए सरायपाली ब्लॉक के छात्र, देखा सूर्य किरण एरोबेटिक। - Sarvavyapi रायपुर शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए सरायपाली ब्लॉक के छात्र, देखा सूर्य किरण एरोबेटिक। - Sarvavyapi

रायपुर शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए सरायपाली ब्लॉक के छात्र, देखा सूर्य किरण एरोबेटिक।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान और विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में विकासखंड सरायपाली के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।इस दौरान मिडिल स्कूल पैकिन, उच्च माध्यमिक विद्यालय कलेण्डा (सिं), उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकिन तथा शासकीय हाई स्कूल सिंघोड़ा के कुल 40 विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव के अवसर पर भारतीय वायु सेना द्वारा प्रस्तुत सूर्य किरण एरोबेटिक शो का रोमांचक प्रदर्शन नया रायपुर स्थित सेंध तालाब के पास देखा।भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुरखौती मुक्तांगन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने इन शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों के अनुभवों से अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।इस भ्रमण कार्यक्रम में प्रभारी शिक्षक रतिलाल पटेल, शशीभूषण रावल, संगीता बारिक और पद्मिनी तिवारी का विशेष सहयोग रहा।उक्त जानकारी विकासखंड शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!