सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन 6 नवंबर को। - Sarvavyapi सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन 6 नवंबर को। - Sarvavyapi

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन 6 नवंबर को।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद – जिला प्रशासन, माई भारत तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा हैं। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। भारत सरकार द्वारा 6 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे 150 वीं यूनिटी मार्च की शुरुआत की जाएगी। जिसके अंतर्गत जिले में पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा होगी जो ग्राम पंचायत बेलसोंडा से प्रारंभ होकर कस्तूरबा गांधी छात्रावास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा, शहीद स्मारक, साईं मंदिर, ग्राम पंचायत खरोरा, त्रिमूर्ति कॉलोनी, अम्बेडकर चौक होकर लोहिया चौक में समापन किया जाएगा। पदयात्रा में माननीय सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट, रेड क्रॉस, एन एस एस, महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थी शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति प्रतिज्ञा, स्वदेशी भारत/आत्म निर्भर भारत संकल्प, जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक एक वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जाएगा। नशामुक्त भारत संकल्प, स्वदेशी मेला का आयोजन, योग एवं हेल्थ शिविर, स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!