कला विकास केंद्र की छात्राओं ने राज्योत्सव मंच पर बिखेरी छटा, प्राख्या खंडेलवाल की प्रस्तुति ने मोहा मन। - Sarvavyapi कला विकास केंद्र की छात्राओं ने राज्योत्सव मंच पर बिखेरी छटा, प्राख्या खंडेलवाल की प्रस्तुति ने मोहा मन। - Sarvavyapi

कला विकास केंद्र की छात्राओं ने राज्योत्सव मंच पर बिखेरी छटा, प्राख्या खंडेलवाल की प्रस्तुति ने मोहा मन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर राज्योत्सव के रंगारंग मंच पर कला विकास केंद्र की छात्राओं ने अपनी मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। सधे हुए कदम, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और पारंपरिक ताल के साथ सजी इस प्रस्तुति ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने मंच पर पहुँचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने विशेष रूप से कु. प्राख्या खंडेलवाल की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी परफेक्ट लय, अभिव्यक्ति और भावनाओं का संगम वाकई अद्भुत है।प्राख्या की लयबद्ध पदचाप, घूमर और भावाभिव्यक्ति ने मंच को सजीव कर दिया। उनकी प्रस्तुति न केवल नृत्य की उत्कृष्टता का उदाहरण बनी, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को भी नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।कार्यक्रम के समापन पर तालियों की गूंज से सभागार गूंज उठा। दर्शकों ने प्राख्या सहित सभी कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।कला विकास केंद्र के युवा कलाकारों ने साबित किया कि जब परंपरा और आधुनिकता का संगम समर्पण के साथ मंच पर उतरता है तो कला खुद बोल उठती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!