हिंदी विश्वविद्यालय में ‘सिनेमा, साहित्य और समाज का अन्तःसंबंध’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सोमवार से।

Share Now

वर्धा/बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित ‘सिनेमा, साहित्य और समाज का अन्तःसंबंध’ विषय पर24-25 फरवरी, 2025 राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। ग़ालिब सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे आयोजित संगोष्‍ठी के उद्घाटन सत्र की अध्‍यक्षता कुलपति प्रो. कृष्‍ण कुमार सिंह करेंगे। सुप्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक गजेन्द्र हिरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। गांधी एवं शांति अध्‍ययन विभाग के अध्‍यक्ष डॉ. राकेश कुमार मिश्र संगोष्ठी की प्रस्तावना रखेंगे तथा डॉ मनोज कुमार राय संचालन करेंगे।‌ कुलसचिव प्रो आनन्द पाटील धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।संगोष्‍ठी में सिनेमा और साहित्य : सबअल्टर्न विमर्श, सिनेमा, साहित्य और राजनीति, सह-अस्तित्व, सिनेमा और साहित्य, सिनेमा, साहित्य और अभिव्यक्ति, सिनेमा में स्त्री विमर्श, ओटीटी सिनेमा और सामाजिक परिदृश्य, भारतीय सिनेमा और क्षेत्रीय साहित्य, सिनेमा, साहित्य और सांस्कृतिक विविधता, सिनेमा, साहित्य और सामाजिक बदलाव, सिनेमा, साहित्य और इतिहास, सिनेमा, साहित्य और रंगमंच, सिनेमा में गांधी, सिनेमा और लोक संस्कृति, सिनेमा, साहित्य और अन्य कलाएं, सिनेमा और शांति, सिनेमा और हिंसा, सिनेमा, साहित्य और मीडिया, सिनेमा, साहित्य और मीडिया, सिनेमा, साहित्य और बाजार, सिनेमा, साहित्य और पर्यावरण चेतना, सिनेमा, साहित्य और प्रेम, सिनेमा, साहित्य, मज़दूर और किसान, सिनेमा, साहित्य और हमारे सामाजिक मुद्दे, सिनेमा, साहित्य और युवा पीढ़ी, सिनेमा, साहित्य और दिव्यांग जन, सिनेमा, साहित्य और सामाजिक मूल्य, सिनेमा, साहित्य और नैतिक मूल्य, सिनेमा, साहित्य और सेंसरशिप, सिनेमा, साहित्य और मानसिक स्वास्थ्य, सिनेमा और आदिवासी विमर्श, सिनेमा और प्रवासन, सिनेमा और भाषा, सिनेमा की पहुँच, सिनेमा और वैश्विक बाजार, सिनेमा और राष्ट्रवाद, सिनेमा और साझा संस्कृति, सिनेमा और वर्तमान समय और हमारा समाज उप-विषयों पर विमर्श होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!