श्रीमद् भागवत महापुराण एवं पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ संत समागम में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

श्री निखिल आश्रम साधक परिवार बिलासपुर के तत्वाधान मे पंच कुंडी रुद्र महायज्ञ संत समागम एवं संगीत में श्री मद भागवत महापुराण के साथ विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू एमबीबीएस एमएस स्त्री रोग विशेषज्ञ जे आर एम्स रायपुर एवं डॉ यशस्वी साहू एमबीबीएस ने भी अपना समय सेवा के लिए दिनांक 23 फरवरी 2025 दिन रविवार समय दोपहर 12:00 बजे स्थान श्री निखिल आश्रम खेल स्टेडियम के पास बहतराई बिलासपुर छत्तीसगढ़ में निशुल्क जांच किया एवं निशुल्क दवाई वितरण भी किया। जिसमें सैकड़ो मरीज ने मरीज के बीपी शुगर और अनेकों बीमारी के उपचार के बारे में इलाज किया। अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद एवं कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत साधक वासु दास निखिल ने बताया कि इस वर्ष भी महायज्ञ प्रवचन के साथ अनेको सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्य किया जा रहे हैं विशेष रूप से जनमानस के स्वास्थ्य को देखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रतिदिन विशेषज्ञ डॉक्टर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, साथ में मुख्य आकर्षण जिसमे दिनांक 21 से 27 तक हवन पूजन रुद्र महायज्ञ का कार्यक्रम होगा जिसमें विभिन्न गतिविधि कलश यात्रा किया गया है रुद्र महायज्ञ सुबह 7:00 बजे से 1:00 तक आज तीसरा दिन श्रीमद् भागवत महापुराण संगीत मय प्रवचन, दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे हजारों श्वेता श्रोता में भाग लिया विशेष करके महिलाओं के भीड़ देखा गया एवं प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के डॉक्टर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर , हवन पूजन के लिए विशेष पंडितो यज्ञाचार्य दीपक शास्त्री शिक्षा वृंदावन धाम कथा व्यास पंडित राजेंद्र दुबे भैरव पीट रतनपुर के द्वारा किया जा रहा है । डॉ आकांक्षा साहू ने कहा स्वास्थ्य के बारे में स्वास्थ्य खराब होने के बाद सभी डॉक्टर इलाज करते हैं लेकिन मैं चाहती हूं इस स्वास्थ्य खराब होने के पहले किसी प्रकार का कोई बीमारी ना हो इसकी जानकारी देती हूं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निखिल आश्रम साधक परिवार बिलासपुर के अध्यक्ष लोकेश राठोर मुख्य जजमान, हरीश राठौर, प्रतिमा राठौर , रामनाथ साहू, मीराबाई साहू सन्यासी बाबा जीवन बाबा जी आश्रम चोला बॉर्डर से पधारे हैं ,रामप्रसाद साहू तुलसी पटेल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!