बिलासपुर/ जगदीश प्रसाद पाण्डेय/ सर्वव्यापी/
बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वरिष्ठ एवं दिग्गज नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पराजय का सामना करना पड़ा है,जो एक आम बात है लेकिन हार के बाद भी जनता के पास पहुंच कर उनके साथ होने को लेकर जुलूस निकाल कर जनता का आभार व्यक्त करना ही एक जनसेवक का परिचय है और इसे चरितार्थ कर दिखाया है राजेश त्रिवेदी ने..!
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री साहू से पराजय का सामना करना पड़ा है बावजूद जनता के बीच एक जुलूस निकाल कर वार्ड के सभी गलियों में पहुंच कर लोगों, मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी का आशिर्वाद लिया और कहा कि वह आ जनता के साथ है उनके सुख दुख में साथ खड़े हैं और वार्ड के विकास के लिए वह आज भी समर्पित है।
भाजपा प्रत्याशी एवं नगर पालिका तिफरा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने कल 23 फरवरी को एक जुलूस निकाल कर अपने समर्थकों के साथ इन पंक्तियों के साथ जनता का आभार व्यक्त किया है । राजेश त्रिवेदी ने जुलूस के साथ ही जनता को एक पाम्पलेट भी दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि ” क्या हाथ में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं! कर्तव्य पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही ” उक्त पंक्ति के साथ इन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि आप सभी वार्ड क्रमांक 05 डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड के मतदाताओं को सादर प्रणाम! चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जनता जनार्दन के जनादेश को मैं स्वीकार करता हूं। साथ ही मुझे वोट देने वाले, सभी मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी कार्यकर्ता, बंधुगण, परिवारजन, पत्रकार बंधु, पुलिस अधिकारी, चुनाव अधिकारी और हमारे वरिष्ठ नेताओं का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं जनता का सेवक हूं, अत: विश्वास दिलाता हूं कि सच्चे मन और निष्ठा से जनसेवा का कार्य करता रहूंगा। मुझे अपना प्रेम और स्नेह देने के लिए जनता जनार्दन का आभार । मैं प्रत्येक के दिन आपकी सेवा में आपके बीच उपस्थित रहूंगा,और आपकी सभी समस्याओं का निराकरण करूंगा ,आभार..! वहीं जनता राजेश त्रिवेदी के उक्त बातों को सुनकर कहा है कि भाजपा की सरकार है और राजेश त्रिवेदी भाजपा से है ,और वह हार कर भी वार्ड का विकास जरुर करेंगे। बहरहाल बिलासपुर नगर निगम में पहली बार किसी हारे हुए प्रत्याशी ने इस तरह जुलूस निकाल कर जनता का आभार व्यक्त किया है। जिसका चारों ओर खूब तारीफ हो रही है।