बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत बिल्हा के सभी विजयी जनपद सदस्य विधायक धरम लाल कौशिक का पुष्प माला से आभार व्यक्त किए साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंचों ने उनसे मिलकर आशिर्वाद लिया। नवनिर्वाचित जनपद पंचायत सदस्ययों में रामकुमार कौशिक, श्याम बर्मन, संजय ध्रुव, प्रतिमा सौरभ कौशिक, नेहा भारती, राधिका जोगी, मनोज यादव, रजनी लव श्रीवास, राजकुमार साहू, जनक नंदनी कोशले, नरेश साहू ने बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के निवास परसदा पहुंच कर उनका आभार व्यक्त करते हुए उनसे आशिर्वाद लिया।