एकलव्य आवासीय विद्यालय डोंगरिया में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का गरिमामय समापन। - Sarvavyapi एकलव्य आवासीय विद्यालय डोंगरिया में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का गरिमामय समापन। - Sarvavyapi

एकलव्य आवासीय विद्यालय डोंगरिया में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का गरिमामय समापन।

Share Now

नूरमोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

आवासीय विद्यालय डोंगरिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आदिवासी गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के महान जननायक बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष, और आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा से अवगत कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुकेश रावते जी जिला पंचायत सी ओ और एडिशनल कलेक्टर तथा विशिष्ट अतिथि गोपेश मनहर सहायक आयुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार पांडेय जी ने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने विचारों और व्यक्तित्व में परम शालीन मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को आशीर्वचन और भविष्य में सफल होने हेतु प्रेरित किया गया। एकलव्य के संरक्षक और ऊर्जावान सहायक आयुक्त द्वारा बच्चों को आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने की शिक्षा दी। एक कुशल शिक्षक और आदिवासी बच्चों के लिए समर्पित जनार्दन श्रीवास ने महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में बच्चों को जानकारी दी। डोंगरिया गांव के सरपंच अमृतलाल ने बच्चों के सभी कार्यक्रमों को सराहा।भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए विद्यालय परिवार के सभी सदस्य विद्यालय से कुदुमदेवी गांव तक पदयात्रा की और उसके बाद विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। बाद में विद्यार्थियों द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन पर भाषण, सांस्कृतिक नृत्य-गीत, और नाटक प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी उप्राचार्य नीतू राठी द्वारा सभी को अपनी संस्कृति पर गर्व करने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकार आदिवासी गौरव दिवस का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया में सफलतापूर्वक एवं गरिमामय रूप से 1 नवंबर से 15 नवंबर तक संपन्न हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!