विकास नंद/सर्वव्यापी/
आगामी 7 से 12 दिसंबर 2025 तक हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ आज भूमि पूजन के साथ हुआ। धार्मिक उत्साह और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के कर एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुईं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता सरला कोसरिया, जिन्होंने आगामी महायज्ञ को सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक जागरण और जनकल्याण का महत्त्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक एकता की भावना बढ़ती है।भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, सेवाभावी संगठन और ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 251 कुंडीय यह भव्य महायज्ञ क्षेत्र के आध्यात्मिक माहौल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।


