विकास नंद/सर्वव्यापी/
मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर (Special Intensive Revision) में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कुल 9 पटवारियों के विरुद्ध सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि—सरायपाली तहसील के 3 पटवारी,पिथौरा के 2 पटवारी,बागबाहरा के 1 पटवारी,तथा महासमुंद तहसील के 3 पटवारियों को यह नोटिस जारी किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एसआईआर राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण शुद्धता से संपन्न करना अनिवार्य है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी/अधिकारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


