नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ। - Sarvavyapi नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ। - Sarvavyapi

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशामुक्त समाज के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली गई।दिनभर विभिन्न स्तरों पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनभागीदारी से नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि नशा उन्मूलन का संदेश व्यापक रूप से लोगों तक पहुँच सके। शैक्षणिक संस्थानों में इस दिवस को विशेष रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस और एनसीसी इकाइयों की सहभागिता से चित्रकला, रंगोली, भाषण, गीत, नृत्य, नाटक, स्लोगन लेखन तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।ग्राम पंचायत स्तर पर एनआरएलएम से जुड़ी स्व-सहायता समूहों द्वारा रैली, प्रचार-प्रसार, शपथ ग्रहण और अन्य जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के नशा मुक्ति केंद्रों में भी विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा विभाग द्वारा संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में नशा मुक्ति शपथ के आयोजन सुनिश्चित किए गए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!