दिव्यांगजन सेवा शिविर : बोकरामुड़ा कला में 340 लाभार्थी शामिल, जोगनीपाली सरायपाली में अगला शिविर 20 नवंबर को। - Sarvavyapi दिव्यांगजन सेवा शिविर : बोकरामुड़ा कला में 340 लाभार्थी शामिल, जोगनीपाली सरायपाली में अगला शिविर 20 नवंबर को। - Sarvavyapi

दिव्यांगजन सेवा शिविर : बोकरामुड़ा कला में 340 लाभार्थी शामिल, जोगनीपाली सरायपाली में अगला शिविर 20 नवंबर को।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के आधार पर दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण, नवीनीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में 17 नवम्बर को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 340 व्यक्ति शामिल हुए। इसमें 184 पंजीयन, 55 प्रमाणीकरण, 07 नवीनीकरण, 15 व्यक्तियों के उपकरण चिन्हांकन तथा यूडीआईडी कार्ड हेतु 66 फॉर्म संकलित किए गए।शिविर के दौरान जनपद पंचायत बागबाहरा अध्यक्ष केशव नायक राम चन्द्राकर द्वारा उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।यह शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह के मार्गदर्शन में, जनपद सीईओ एम.एल. मण्डावी, जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड, समाज शिक्षा संगठक मानसिंग बरिहा तथा समाज कल्याण एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।अगला शिविर 20 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत जोगनीपाली में आयोजित किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!