कमिश्नर महादेव कांवरे ने धान खरीदी केन्द्रों और चेक पोस्ट का किया निरीक्षण...किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने के निर्देश। - Sarvavyapi कमिश्नर महादेव कांवरे ने धान खरीदी केन्द्रों और चेक पोस्ट का किया निरीक्षण...किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने के निर्देश। - Sarvavyapi

कमिश्नर महादेव कांवरे ने धान खरीदी केन्द्रों और चेक पोस्ट का किया निरीक्षण…किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

रायपुर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने आज महासमुंद जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों एवं अंतर्राज्यीय टेमरी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने महासमुंद विकासखंड के झालखम्हरिया तथा बागबाहरा विकासखंड के सम्हर स्थित प्राथमिक साख सहकारी समिति के धान उपार्जन केन्द्रों का अवलोकन कर खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा की तथा स्टेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाना उपलब्धता, मॉइश्चर मीटर और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए किसी भी किसान को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।टोकन प्राप्ति के लिए टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप का उपयोग किए जाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सोसायटी के माध्यम से ऑफलाइन टोकन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, केन्द्र प्रभारी जितेन्द्र चंद्राकर तथा ग्रामीण समिति के अध्यक्ष श्याम साकरकर उपस्थित रहे।सहकारी समिति झालखम्हरिया के नोडल प्रभारी आशीष कुलदीप ने बताया कि केन्द्र में सुचारू रूप से धान खरीदी जारी है तथा अब तक 22 किसानों से 960 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। सभी कर्मचारी व्यवस्थित रूप से कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में कमिश्नर कांवरे ने बागबाहरा क्षेत्र में स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट टेमरी का निरीक्षण कर चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की आवाजाही, दस्तावेज़ों की जांच, इंटर स्टेट मूवमेंट रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया।उन्होंने अधिकारियों को अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें सीज करने तथा संदेहास्पद गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए।इसके साथ ही कमिश्नर कांवरे ने शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था, मिड-डे मील, तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी।उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, नियमित फीडबैक लेने तथा अभिभावकों से सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!