विकास नंद/ सर्वव्यापी/
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भित्ती चित्रकारी की एक सुंदर पेंटिंग भेंट की।भित्ती कला चित्रकला का एक पारंपरिक स्वरूप है, जिसमें घरों की दीवारों पर उभरी हुई आकर्षक आकृतियों का सजीव प्रदर्शन किया जाता है। यह कला जनजातीय संस्कृति और उनकी समृद्ध विरासत का प्रतीक मानी जाती है।


