विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना सुरक्षित है, लेकिन किसी भी स्थिति में ओटीपी (OTP) किसी को साझा न करें।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बीएलओ (BLO) के माध्यम से फॉर्म भरने के लिए ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती और कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आपसे ओटीपी नहीं मांगता।मुख्य चेतावनी बिंदु:यदि कोई कॉल कर OTP मांगे तो तुरंत मना करें।किसी भी संदेह की स्थिति में अपने BLO या कार्यालय से सीधे संपर्क करें।दबाव या धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।कई राज्यों ने एसआईआर फॉर्म से जुड़ी नई ऑनलाइन ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें और अपनी जानकारी सुरक्षित रखें।हेल्पलाइन : 1950सोशल मीडिया : @CEOChhattisgarh


