कुर्मी समाज का महाकुंभ 30 नवंबर को: नेतृत्व पहुँचा घर–घर, बिलासपुर में अधिवेशन से लेकर परिचय सम्मेलन तक भव्य तैयारियाँ! - Sarvavyapi कुर्मी समाज का महाकुंभ 30 नवंबर को: नेतृत्व पहुँचा घर–घर, बिलासपुर में अधिवेशन से लेकर परिचय सम्मेलन तक भव्य तैयारियाँ! - Sarvavyapi

कुर्मी समाज का महाकुंभ 30 नवंबर को: नेतृत्व पहुँचा घर–घर, बिलासपुर में अधिवेशन से लेकर परिचय सम्मेलन तक भव्य तैयारियाँ!

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर शहर में छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज का बहुप्रतीक्षित वार्षिक अधिवेशन, संजोग पत्रिका का विमोचन, युवक–युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 30 नवंबर को बिलासपुर में भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। समाज के इस विराट आयोजन को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।आमंत्रण को जन–जन तक पहुँचाने की परंपरा निभाते हुए समाज के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक, राजेन्द्र वर्मा सहित संपूर्ण टीम लगातार घर–घर पहुंचकर व्यक्तिगत निमंत्रण दे रही है।उनके इस जनसंपर्क अभियान को समाज में अत्यधिक सराहना मिल रही है, और इसे “एकता व संगठन की मिसाल” बताया जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष अधिवेशन में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों और समाज के प्रतिभावानों के लिए विशेष आयोजन रखे गए हैं। संजोग पत्रिका के विमोचन के साथ समाज की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में समाजजन के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी सामाजिक बंधुओं से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!