तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर की आशिमा डेनियल वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्डर, विश्व रत्न से सम्मानित, गोल्ड मेडलिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर, मोटिवेशनल स्पीकर, जिन्हें सिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार , डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद सम्मान, राष्ट्र भूषण सम्मान, राष्ट्र रत्न पुरस्कार, भारत रत्न गौरव पुरस्कार, सेवा रत्न मदर टेरेसा अवार्ड अनेक राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। आशिमा डेनियल को पहले भी रिकॉर्ड बनाने पर ओरिएंट बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है । आशिमा डेनियल अपनी शादी में स्वयं का फोटो युक्त डाक टिकट उपहार प्राप्त करने वाली दुनिया की पहले व्यक्ति बनने का नया रिकार्ड बनाने पर उन्हें इंटरनेशनल स्टार अवार्ड दिया गया है ।


