बिंदेश्वरी सोनंत को मिली पी. एच. डी. की उपाधि।

Share Now

बिलासपुर/तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

डॉ.सी. वी. रमन विश्वविद्यालय ने बिंदेश्वरी सोनंत को पी.एच. डी. की उपाधि प्रदान की है। उन्हें यह उपाधि विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित विषय में प्रदान की गई है।इन्होंने अपना शोध कार्य स्टडी ऑफ कॉन्ट्रैक्शन मैपिंग थ्योरम इन कॉम्प्लेक्स वैल्यूड मैट्रिक स्पेसस विथ एप्लीकेशन शीर्षक पर पूर्ण किया है। इन्होंने शोध में मैट्रिक स्पेस में फिक्स्ड पॉइंट पर विभिन्न प्रकार के कॉन्ट्रैक्शन मैपिंग का अध्ययन किया है। शोध कार्य डॉ. रमन विश्वविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष डॉ एस. के.तिवारी के निर्देशन में पूरा किया है। बिंदेश्वरी ने अपने सफलता का श्रेय अपने पति डेसकुमार कुर्रे, माता पिता, गुरुजन एवं समस्त परिवार को दिया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!