पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को राष्ट्रीय रजक महासंघ ने दी बधाई। - Sarvavyapi पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को राष्ट्रीय रजक महासंघ ने दी बधाई। - Sarvavyapi

पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को राष्ट्रीय रजक महासंघ ने दी बधाई।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

कत्थक कला गुरु पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विगत दिवस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित कर मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार से सम्मान प्राप्त कर निज निवास मंगला बिलासपुर आने पर राष्ट्रीय रजक महासंघ महानगर बिलासपुर के पदाधिकारी द्वारा उनके निज निवास पहुंचकर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सम्मान प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामना दी गई बधाई देने वालों में राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, प्रदेश महासचिव निलेश नर्मदा रजक, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के संभागीय संयोजक भूपेंद्र बरेठ,संभागीय संरक्षक दाउ राम रजक, सचिव डॉक्टर प्रदीप निर्णेजक, जिला उपाध्यक्ष रामानुज निर्णेजक, दिनेश निर्मलकर, महानगर इकाई के सचिव रामबाबू कर्ष, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हितेंद्र बरेठ, महासचिव रामकिशन (बल्ला) युवा प्रकोष्ठ से विद्यानंद निर्मलकर, ब्रजराज निर्मलकर, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष हितेंद्र बरेठ एवं महासचिव रामकिशन निर्मलकर ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!