विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर ने अपने पति के हाल ही में हुए आकस्मिक निधन के बाद समाज से मिले व्यापक सहयोग और संवेदना के लिए सभी प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि पति का निधन उनके जीवन का सबसे कठिन और दुखद समय रहा, लेकिन इस गहरे शोक में परिवार, परिजन, समाज के लोगों, गांववासियों, जनपद क्षेत्र के सभी सदस्यों तथा भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित साथियों ने जो हिम्मत, संबल और मनोबल दिया, वह उनके लिए अमूल्य है।उपाध्यक्ष हुलसी ने कहा कि सभी ने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। सभी के स्नेह, दुलार, प्रार्थनाओं और समर्थन से उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति मिली है।उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि वे सभी की इस सद्भावना के लिए जीवनभर ऋणी रहेंगी और अपने कर्तव्यों का पालन पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ करती रहेंगी।अंत में उन्होंने ईश्वर से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की।


