विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) की प्रक्रिया जारी है। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम सरायपाली अनुपमा आनंद (आईएएस) के मार्गदर्शन में यह कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। बीएलओ गणना पत्रक वितरण कर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर उसे बीएलओ ऐप में डिजिटाइज कर रहे हैं।इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मतदान केंद्र जटा कन्हार, केंद्र क्रमांक 207 की बीएलओ यमुना सिदार ने संपूर्ण जिले में 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाली प्रथम बीएलओ बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटाइजेशन की उपलब्धि के लिए मतदान केंद्र बस्ती सरायपाली, केंद्र क्रमांक 136 की बीएलओ रेणुका साहू को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पूरे विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि मतदान केंद्र छिंदपाली, केंद्र क्रमांक 178 की बीएलओ उषा भाई के नाम रही। उन्हें भी कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने बीएलओ दल से उत्कृष्ट कार्य करवाने पर बीएलओ सुपरवाइजर विकास सिंह चंद्रा को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुपमा आनंद, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीधर पंडा तथा नायब तहसीलदार हरि प्रसाद भोई उपस्थित रहे।कलेक्टर विनय लंगेह ने तहसील सरायपाली की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर एसआईआर की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर अन्य बीएलओ भी समय-सीमा में अपना कार्य पूरा करें।


