कलेक्टर लंगेह ने धान उपार्जन केन्द्रों और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण - Sarvavyapi कलेक्टर लंगेह ने धान उपार्जन केन्द्रों और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण - Sarvavyapi

कलेक्टर लंगेह ने धान उपार्जन केन्द्रों और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज महासमुंद जिले के बिरकोनी तथा सरायपाली विकासखंड के जंगलबेड़ा, सिरबोड़ा, कुसमीसरार, तोरेसिंहा सहित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा कर खरीदी केंद्रों में लाई गई धान की मात्रा, उत्पादन और नमी परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक नमी वाले धान को किसी भी स्थिति में स्वीकार न किया जाए और नमी परीक्षण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में 100 प्रतिशत गेट पास एंट्री सुनिश्चित करने और खरीदी गई धान की मात्रा तथा बारदाने का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कैप कवर, बारदाना, कम्प्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया। कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने, प्रतिदिन खरीदी गई धान की स्टैकिंग सुनिश्चित करने और प्रत्येक बोरे पर अनिवार्य रूप से स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और किसानों के हित में संचालित होना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान खरीदी-बिक्री पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।इसी क्रम में कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने चेकिंग व्यवस्था, दस्तावेजों की जांच, इंटर स्टेट रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को तुरंत सीज कर प्रकरण दर्ज करें और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहें।निरीक्षण के दौरान बिरकोनी में एसडीओ राजस्व अक्षा गुप्ता, सरायपाली में एसडीओ अनुपमा आनंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 9वां दिन है। जिले की 130 समितियों के 182 उपार्जन केंद्रों में से 155 केंद्रों में अब तक 2 लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त केन्द्रों में खरीदी कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो रहा है।अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई जारी रखते हुए संयुक्त टीम ने अब तक 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त किया है, जो राज्य में सर्वाधिक है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!