एसआईआर अभियान को गति देने मैदान में उतरीं सरला कोसरिया — गांव-गांव निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह। - Sarvavyapi एसआईआर अभियान को गति देने मैदान में उतरीं सरला कोसरिया — गांव-गांव निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह। - Sarvavyapi

एसआईआर अभियान को गति देने मैदान में उतरीं सरला कोसरिया — गांव-गांव निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस महाभियान को सफल बनाने प्रशासनिक अमले के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जनप्रतिनिधि भी लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं।

इसी क्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका के वार्डों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लगातार मैदानी दौरा किया। उन्होंने बीएलओ व कार्यकर्ताओं से मिलकर एसआईआर की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा उन्हें अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु प्रेरित किया।नगर पालिका परिषद सरायपाली में SIR को लेकर महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे और त्रुटियों का त्वरित निराकरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सरला कोसरिया ने सरायपाली विधानसभा के अनेक बूथों का दौरा कर घर-घर सर्वे, नए मतदाताओं का पंजीयन, मृतकों के नाम हटाने तथा फार्म भरने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ के कार्यों में गति लाने हेतु उच्च अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र की मजबूती का मूल आधार है, इसलिए हर अधिकारी, बीएलओ और कार्यकर्ता को इसे अत्यंत गंभीरता से पूरा करना चाहिए।क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य रहा।

गांव-गांव और वार्ड-वार्ड चल रहे प्रयासों से सरायपाली क्षेत्र में SIR अभियान को शत-प्रतिशत सफलता की ओर बढ़ते हुए देखा जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!