विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में जारी प्रमुख अभियानों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में धान खरीदी, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), शासकीय योजनाओं, जनदर्शन एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, एसडीएम, सभी विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।धान खरीदी केन्द्रों को शत-प्रतिशत संचालित करें – कलेक्टरकलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्र पूर्ण क्षमता के साथ चालू रहें और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।उन्होंने कहा कि—धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार सभी तैयारियां अनिवार्य रूप से पूर्ण हों।खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।नमी जांच, तौल उपकरण, स्टैकिंग, मिलान पर्ची, ऑनलाइन एंट्री सहित संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए।नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण कर टोकन व्यवस्था सहित अन्य विवरणों की जानकारी रखें।कलेक्टर ने जिले के सभी 16 चेकपोस्टों पर अवैध परिवहन रोकने कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार नए चेकपोस्ट खोलने तथा पकड़े गए अवैध धान को तत्काल थाना सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए।एग्रीस्टेक एवं पीवी एप सत्यापन जारीकलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एग्रीस्टेक एप में पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा।रकबा प्रविष्टि और वारिसान पंजीयन में त्रुटि पाए जाने पर उनका सत्यापन जारी है। पीवी एप से संबंधित सत्यापन प्रक्रिया भी लगातार संचालित है, इसलिए पंजीकृत किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।एसआईआर अभियान: डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देशविशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी एआरओ और ईआरओ को गणना एवं घोषणा पत्रों के डिजिटाइजेशन को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिले में—1083 बीएलओ द्वारा लगभग शत-प्रतिशत गणना पत्रक का वितरण एवं संग्रहण किया जा चुका है।अब तक 60 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।उन्होंने सचिवों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ को फॉर्म संकलन में सहयोग प्रदान करें। महासमुंद शहरी क्षेत्र में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जहां फॉर्म संकलन एवं डिजिटाइजेशन में सहायता उपलब्ध होगी। नगरीय निकायों के सीएमओ को एसआईआर कार्य में गंभीरता से जुटने के निर्देश दिए।
जनदर्शन, जन चौपाल व अन्य योजनाओं की समीक्षा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक एवं राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों एवं मांगों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


