सरायपाली विधानसभा से 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना — राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर किया प्रस्थान। - Sarvavyapi सरायपाली विधानसभा से 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना — राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर किया प्रस्थान। - Sarvavyapi

सरायपाली विधानसभा से 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना — राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर किया प्रस्थान।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चुने गए 30 श्रद्धालुओं को आज पवित्र अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन हेतु विधिवत रवाना किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के उत्साह और धार्मिक उमंग का विशेष माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत के अधिकारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है।श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर विशेष खुशी थी कि उन्हें शासन की तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सरला ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि—“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी आज एक आधुनिक श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के सभी भाई-बहनों को बारी-बारी से पवित्र तीर्थों का दर्शन करा रहे हैं। उनकी इस जनकल्याणकारी सोच से हर वर्ग के लोगों को आध्यात्मिक यात्रा का अवसर मिल रहा है।”रवाना किए गए सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दरबार में प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!