कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पिथौरा के 4 उपार्जन केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण...सुखीपाली के समिति प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश...जिले के सभी 182 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार। - Sarvavyapi कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पिथौरा के 4 उपार्जन केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण...सुखीपाली के समिति प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश...जिले के सभी 182 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार। - Sarvavyapi

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पिथौरा के 4 उपार्जन केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण…सुखीपाली के समिति प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश…जिले के सभी 182 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज पिथौरा विकासखंड के प्राथमिक कृषक एवं साख समिति सोनासिल्ली, परसवानी, सांकरा और सुखीपाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत कर धान की आवक, उत्पादन और आज जारी टोकन अनुसार लाई गई धान की मात्रा की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान नमी परीक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने नमी जांच में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 100 प्रतिशत गेट पास एंट्री अनिवार्य रूप से दर्ज करने और आज तक खरीदे गए धान तथा जारी बारदाने के भौतिक सत्यापन के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने समितियों में उपस्थित किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान और वन-पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 कर दी गई है। अब यह पंजीयन समिति लॉगिन के माध्यम से किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एग्रीस्टेक एप से पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा तथा त्रुटिपूर्ण वारिसान व रकबा प्रविष्टियों का सत्यापन जारी है।सुखीपाली में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लापरवाही पाए जाने पर समिति प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं को दिए।किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने के लिए छायादार स्थान, कांटा-बांट या इलेक्ट्रॉनिक कांटे का सत्यापन, कैप कवर, बारदाना, कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट सुविधा जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने, प्रतिदिन खरीदी गई धान की नियमित स्टैकिंग और प्रत्येक बोरे पर स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसानों के हित में संचालित हो, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने नोडल अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और कोचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध धान खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, संबंधित तहसीलदार सहित खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 11वां दिन है। जिले के सभी 82 उपार्जन केंद्रों में आज धान खरीदी की गई, जिसमें अब तक कुल 7 लाख 44 हजार 115 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!