कुर्मी समाज का भव्य दूसरा जिला अधिवेशन 30 नवंबर को—युवक–युवती परिचय, प्रतिभा सम्मान और ‘संजोग’ पत्रिका विमोचन की तैयारियाँ पूर्ण। - Sarvavyapi कुर्मी समाज का भव्य दूसरा जिला अधिवेशन 30 नवंबर को—युवक–युवती परिचय, प्रतिभा सम्मान और ‘संजोग’ पत्रिका विमोचन की तैयारियाँ पूर्ण। - Sarvavyapi

कुर्मी समाज का भव्य दूसरा जिला अधिवेशन 30 नवंबर को—युवक–युवती परिचय, प्रतिभा सम्मान और ‘संजोग’ पत्रिका विमोचन की तैयारियाँ पूर्ण।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर द्वारा आयोजित दूसरा जिला अधिवेशन, युवक–युवती परिचय सम्मेलन, संजोग पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 30 नवंबर, रविवार को दीक्षित सभा भवन, बिलासपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।आज दोपहर 1 बजे दीक्षित सभा भवन में आयोजन की अंतिम तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक, महासचिव डॉ. गणेश कौशिक और कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न आयामों को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह ठाकुर, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महापौर पूजा विधानी, नेता प्रतिपक्ष ननि बिलासपुर भरत कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख जन शामिल होंगे।इसके अतिरिक्त जिला एवं फिरका स्तर के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न कुर्मी संगठनों के प्रतिनिधि तथा समाज के वरिष्ठजन विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ- विवाह योग्य 50 युवक–युवतियों का मंचीय परिचय, 50 प्रतिभाशाली छात्र–छात्राओं का सम्मान, 200 युवक–युवतियों के विस्तृत परिचय सहित ‘संजोग’ परिचय पत्रिका का विमोचन, समाजिक स्थापना, संगठन सुदृढ़ीकरण और युवा सहभागिता पर विशेष चर्चासंयोजक राजेंद्र वर्मा एवं महासचिव डॉ. गणेश कौशिक ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा समाज के व्यापक सहभाग और गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप लेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!