विकास नंद/सर्वव्यापी/
वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडेय ने वनरक्षक शनि ठाकुर, परिसर रक्षी भलेसर (बागबाहरा) को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नोटिस में उल्लेख है कि धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार ठाकुर की ड्यूटी खट्टी चेक पोस्ट में लगाई गई थी। इसके बावजूद वे आज दिनांक तक ड्यूटी स्थल पर उपस्थित नहीं हुए।अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा शासकीय दायित्वों से कोताही को गंभीरता से लेते हुए, उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा) के तहत कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी अनुपस्थिति के संबंध में 03 दिवस के भीतर औचित्यपूर्ण स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।साथ ही उन्हें पत्र प्राप्त होते ही तत्काल खट्टी चेक पोस्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर विनय लंगेह ने खट्टी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें शनि ठाकुर बिना वैध कारण अनुपस्थित पाए गए थे।


