ताइक्वांडो आत्मरक्षा का प्रशिक्षण तिफरा सेजेस में प्रारंभ। - Sarvavyapi ताइक्वांडो आत्मरक्षा का प्रशिक्षण तिफरा सेजेस में प्रारंभ। - Sarvavyapi

ताइक्वांडो आत्मरक्षा का प्रशिक्षण तिफरा सेजेस में प्रारंभ।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

शिक्षा विभाग के हर स्कूल के लिए शासन की बहुत ही अच्छी सोच है बालिकाओं को आत्म निर्भर सक्षम बनाने के लिए, विषम परिस्थितयों में अपने बचाव के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के हर विद्यालय में बालिकाओं को इस प्रशिक्षण को दिया जा रहा है। सेजेस तिफरा मे बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण कई वर्षो से लगातार दिया जा रहा है इस वर्ष भी नवंबर से दिसंबर एक महिने का प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है सभी बच्चों को इस प्रशिक्षण का लाभ मिले इसके लिए सभी शिक्षक इस प्रशिक्षण में जुड़कर बच्चो को प्रेरित कर रहे , सत्र 2010 से तिफरा के बच्चो को इस प्रशिक्षण को दिलाने जय कौशिक लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस वर्ष डा विश्वनाथ कश्यप सर के मार्गदर्शन में शिवांगी बुधोलिया और कर्ण ठाकुर ने निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है कृष्णा तिवारी, कृष्ण कुमार साहू ,अजीम बेग सभी शिक्षक बच्चो में इस प्रशिक्षण के लिए विशेष उत्साहित है। सभी बच्चे इस प्रशिक्षण को लेकर आत्मनिर्भर सक्षम बनेंगे ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!