तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर राजेंद्र नगर स्कूल परिसर में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती जी की पूजा-अर्चना व वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात टी एवं ई संवर्ग की पदोन्नति काउंसलिंग प्रारंभ कराने हेतु माननीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया गया तथा व्याख्याता ई संवर्ग की पदोन्नति शीघ्र कराए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रमुख मांगों में—• सहायक शिक्षकों के समयमान वेतनमान,• प्रदेश स्तरीय चौथा समयमान वेतनमान,• प्रधान पाठकों की पदोन्नति,• पात्र किन्तु वंचित शिक्षकों को समयमान वेतनमान का लाभ दिलाना,• गैर-शिक्षण कार्यों से पूर्णतः मुक्ति,• अर्जित अवकाश का नगदीकरण 240 से बढ़ाकर 300 दिन करना,• मोदी गारंटी लागू करना—जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं।बैठक में यह भी गंभीर मुद्दा उठाया गया कि डाइट, बीटीआई, पीजीबीटी, सीटीई में कार्यरत शिक्षक एवं व्याख्याताओं को सत्रांत तक पुनर्नियुक्ति का लाभ नहीं मिलता, जबकि वे भी शिक्षा विभाग के अंतर्गत ही कार्यरत हैं। इन्हें प्रतिनियुक्ति भत्ता भी नहीं मिलता और सेवा शर्तें समान होने के बावजूद यह व्यवस्था समुचित रूप से लागू नहीं की जाती।साथ ही शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण से संबंधित समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। गर्मी की छुट्टियों में चुनाव, ग्राम सुराज अभियान आदि के कारण शिक्षकों से विभिन्न कार्य लिए जाते हैं, जिनका सेवा पुस्तिका में उल्लेख नहीं हो पाता। संघ ने मांग की कि विकासखंड स्तर पर शिविर लगाकर सेवा पुस्तिका से जुड़े लंबित कार्य पूर्ण कराए जाएं।बैठक में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा 29 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय आंदोलन पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा विकासखंड स्तर पर सदस्यता बढ़ाने की रणनीति तय की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रांताध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार श्रीवास ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन मंत्री अनिल गौरहा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार भांगे द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन रमेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा, जयप्रकाश, जयप्रसाद ध्रुव, परितोष बाजपेई, संतोष तिवारी, शंकर नामदेव, लता एक्का, मधुसूदन शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


