विकास नंद/ सर्वव्यापी/

2-12-2025 मंगलवार को राज्य के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेंगे।मंत्री बघेल धान उपार्जन की प्रगति, किसान पंजीयन, तौल व्यवस्था, परिवहन एवं सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत निरीक्षण करेंगे। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
इस दौरान वे किसानों से सीधे संवाद भी करेंगे तथा खरीदी व्यवस्था को और सुचारू बनाने हेतु सुझाव प्राप्त करेंगे।
प्रशासन ने मंत्री के दौरे को देखते हुए सभी केंद्रों में तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।


