जिला कलेक्टर लंगेह मैदान में, पूरी टीम अलर्ट मोड... फील्ड निरीक्षण से प्रशासनिक सक्रियता में आई तेजी। - Sarvavyapi जिला कलेक्टर लंगेह मैदान में, पूरी टीम अलर्ट मोड... फील्ड निरीक्षण से प्रशासनिक सक्रियता में आई तेजी। - Sarvavyapi

जिला कलेक्टर लंगेह मैदान में, पूरी टीम अलर्ट मोड… फील्ड निरीक्षण से प्रशासनिक सक्रियता में आई तेजी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार जिले में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने जिला प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है।

आज जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिलेभर में विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ द्वारा सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, मशीनों की कार्य स्थिति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा स्टाफ की उपस्थिति आदि की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने कई आवश्यक निर्देश देकर व्यवस्थाओं में और सुधार लाने पर जोर दिया।

जिला कलेक्टर लंगेह इन दिनों शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर परिणामकारी बनाने के लिए लगातार फील्ड में सक्रिय हैं उनका यही जमीनी तेवर आमजन में प्रशंसा का विषय बना हुआ है।

यह स्वाभाविक भी है कि जब प्रशासनिक टीम का कप्तान खुद मैदान में उतरकर निगरानी करता है, तो पूरी टीम भी अपने बेहतर परफॉर्मेंस के साथ जिम्मेदारी निभाती है।

इधर, जिले के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी अब अपने एसी रूम छोड़कर लगातार फील्ड में उतर रहे हैं, जिससे योजनाओं की मॉनिटरिंग और तेज हो गई है। अधिकारियों की यह सक्रियता आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देने की उम्मीद जगाती है। इससे एक ओर आमजन को जमीनी समस्याओं से राहत मिलेगी, वहीं जिले में विकास की गति भी तेज होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

जिला प्रशासन की यह फील्ड-केंद्रित कार्यशैली स्पष्ट संकेत देती है कि अब योजनाएँ सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जमीन पर दिखने वाले बदलावों के रूप में सामने आएंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!