विकास नंद/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु आज वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के निर्देशन में वन चेतना केंद्र, कोडार में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रजत जयंती वाटिका का निर्माण किया गया।कार्यक्रम में उपवनमंडलाधिकारी गोविन्द सिंह के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी सियाराम कर्माकर, ग्राम पंचायत कौंआझर के सरपंच गैंदराम जांगड़े, ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के सरपंच प्रतिनिधि कुमार सिंह पटेल, कौंआझर के उपसरपंच श्यामकुमार ध्रुव सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के नाम सिंदूरी प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वाटिका को संरक्षित एवं विकसित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में लखिया मांडले, सतीष पटेल, दीपक शर्मा, कौशल आडिल, रूपा चतुर्वेदी, रवि जोशी, उपेन्द्र सिदार, भूपेन्द्र दास, हीरामन साहू, मनोज देवांगन तथा वन चेतना केंद्र कोडार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।रजत जयंती महोत्सव के दौरान आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रही है।


