अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: जिले में 183 प्रकरणों से 26,765.84 क्विंटल धान जप्त। - Sarvavyapi अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: जिले में 183 प्रकरणों से 26,765.84 क्विंटल धान जप्त। - Sarvavyapi

अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: जिले में 183 प्रकरणों से 26,765.84 क्विंटल धान जप्त।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रखने प्रशासन सख्त मोड में है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक कुल 183 प्रकरणों में संयुक्त टीम (राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस) द्वारा 26,765.84 क्विंटल धान जप्त किया गया है।इसी अभियान के तहत 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर अनियमितताओं पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिले के मुख्य मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में विशेष निगरानी जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि मिलने पर सख्त कार्रवाई तय है।

इसी क्रम में आज सरायपाली विकासखंड में एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की।

पहला मामला: मुरमुरी चौक, ओड़िशा सीमा स्थित बंजारी नाका के पास अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। वाहन से 100 बोरी धान जब्त कर थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया।

दूसरा मामला: जांच चौकी सल्हेझरिया में खरियार रोड (ओड़िशा) से सरायपाली की ओर आ रही एक पिकअप को रोका गया। चालक धनेश्वर साहू के पास से 62 बोरी धान बरामद कर कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान अवैध भंडारण, परिवहन या विक्रय में लिप्त पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति या वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!