विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध आवास निर्माण कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर जनपद पंचायत महासमुंद और जनपद पंचायत बागबाहरा को सम्मानित किया गया।जिला पंचायत महासमुंद में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने दोनों जनपदों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान आवास पूर्णता में उत्कृष्ट प्रबंधन, सतत निगरानी, पारदर्शिता और लाभार्थियों तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया गया।इस अवसर पर सीईओ नंदनवार ने कहा कि महासमुंद और बागबाहरा जनपदों ने टीम भावना, मजबूत फील्ड मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कर जिले के लिए मिसाल पेश की है। कार्यक्रम में दोनों जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, तकनीकी स्टाफ और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


