मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ का सभा एवं सम्मान समारोह 14 को बिलासपुर में। - Sarvavyapi मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ का सभा एवं सम्मान समारोह 14 को बिलासपुर में। - Sarvavyapi

मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ का सभा एवं सम्मान समारोह 14 को बिलासपुर में।

Share Now

भागवत प्रसाद/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

छग मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण कल्याण संघ का प्रांतीय सम्मलेन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 14 दिसम्बर 25 रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह श्रमिक प्रतीक्षालय बृहस्पति बाजार के पास बिलासपुर में दोपहर 1 बजे से किया गया है। सम्मान समारोह एवं सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का सम्मान किया जाएगा साथ ही मध्यान्ह भोजन रसोईयो की समस्याओं एवं वेतन बढ़ाने मांग किया जाएगा। छग एवं केंद्र में सरकार बनाने में मध्यान्ह भोजन रसोईयो की बड़ी भूमिका रही है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल महापौर पूजा विधानी सरक्षक श्याम मूरत कौशिक क्रांति साहू अख्तर खान उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष यशोदा साहू, संरक्षक अख्तर खान, विनोद खांडे सहित सभी पदाधिकारी गण लगे हुए है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!