जनता की आवाज़ पर तुरंत कार्रवाई: संभागायुक्त सुनील जैन के निर्देश पर कोनी कार्यालय मार्ग में बना गतिरोधक, आवागमन हुआ सुरक्षित। - Sarvavyapi जनता की आवाज़ पर तुरंत कार्रवाई: संभागायुक्त सुनील जैन के निर्देश पर कोनी कार्यालय मार्ग में बना गतिरोधक, आवागमन हुआ सुरक्षित। - Sarvavyapi

जनता की आवाज़ पर तुरंत कार्रवाई: संभागायुक्त सुनील जैन के निर्देश पर कोनी कार्यालय मार्ग में बना गतिरोधक, आवागमन हुआ सुरक्षित।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

न्यायधानी बिलासपुर के कोनी स्थित नए संभागायुक्त कार्यालय भवन के सामने अव्यवस्थित आवागमन और खतरे की स्थिति को लेकर उठी जन-चिंताओं पर अब तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है। संपादक सर्वव्यापी द्वारा प्रकाशित समाचार के बाद संभाग आयुक्त सुनील जैन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इसके बाद प्रशासन की त्वरित पहल पर कार्यालय के सामने सड़क पर गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) का निर्माण कर दिया गया है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर काफी हद तक लगाम लगी है।नए कार्यालय की शुरुआत के बाद से नागरिकों और कर्मचारियों को इस मार्ग पर भारी यातायात और तेज गति से दौड़ते वाहनों के कारण लगातार खतरे की स्थिति बनी हुई थी। सिटी बस स्टॉपेज न होना, यात्री वाहनों का निर्धारित स्थान पर नहीं रुक पाना, तथा सड़क पर सुरक्षा संकेतों का अभाव गंभीर समस्या बन चुका था। लेकिन संभागायुक्त सुनील जैन की तत्परता ने इस समस्या का समाधान तेजी से कर दिया।गतिरोधक बनने के बाद अब कार्यालय में आने-जाने वाले आम नागरिक, कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम न सिर्फ जनता की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी साबित करता है कि प्रशासन नागरिकों की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से लेता है।नागरिकों का यह भी कहना है कि अभी सिटी बस एवं अन्य यात्री बसों के लिए निर्धारित स्टॉपेज की व्यवस्था होना बाकी है, ताकि आमजन को पूरा राहत मिल सके। लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से पहला बड़ा कदम उठ चुका है, जिससे कोनी मार्ग पर दुर्घटना की आशंका में काफी कमी आएगी।संभागायुक्त सुनील जैन की त्वरित कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि प्रशासन जनता की आवाज़ को न सिर्फ सुनता है, बल्कि तुरंत समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की इच्छाशक्ति भी रखता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!