विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बागबाहरा विकासखंड के मुनगाशेर और गांजर धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान तुलाई, संग्रहण, परिवहन व्यवस्था सहित किसानों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा नमिता मारकोले भी मौजूद रहीं।कलेक्टर लंगेह ने उपार्जन केंद्रों में संधारित टोकन वितरण रजिस्टर, तुलाई रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और परिवहन अभिलेखों की जांच की। रजिस्टर मिलान कर उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रविष्टियां सटीक एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने केंद्र में मौजूद किसानों से खरीदी, तुलाई और टोकन प्रणाली को लेकर फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।उन्होंने धान खरीदी कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारू रूप से संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। तुलाई मशीन, स्टैक यार्ड, सुरक्षा व्यवस्था तथा टोकन वितरण प्रणाली का निरीक्षण कर उन्होंने आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए। शासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित साइज में स्टैक बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे गिनती एवं भंडारण प्रबंधन में आसानी होगी।निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला प्रबंधक, कर्मचारी तथा धान बेचने आए किसान उपस्थित रहे। कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


