बस्तर ओलंपिक से अमित शाह का संदेश: 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त, बस्तर बनेगा विकसित आदिवासी क्षेत्र।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक-2025 के समापन समारोह में कहा कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में बस्तर संभाग को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाया जाएगा। शाह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक-2025 में 3 लाख 91 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 700 से अधिक आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली युवा शामिल हैं। यह बदलाव भय से आशा और हिंसा से विकास की ओर बढ़ते बस्तर का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 का बस्तर ओलंपिक नक्सलमुक्त बस्तर में आयोजित होगा।गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर के हर गांव को सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। आत्मसमर्पण करने वालों और नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए आकर्षक पुनर्वसन योजना लाई जाएगी। उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आने की अपील की।उन्होंने कहा कि जहां कभी ‘लाल सलाम’ के नारे लगते थे, आज वहां ‘भारत माता की जय’ गूंज रही है। बस्तर अब भय नहीं, बल्कि भविष्य का प्रतीक बन रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!