विकास नंद /सर्वव्यापी/
08 जनवरी 2026थाना सिंघोडा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, एक ऑटो, मोबाइल फोन एवं नगद राशि सहित कुल 31 लाख 72 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 जनवरी 2026 को थाना सिंघोडा पुलिस एवं ANTF की संयुक्त टीम देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। ग्राम बलेंडा पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक ऑटो में गांजा लेकर दो व्यक्ति छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम एनएच-53 रोड, ग्राम रेहटीखोल पहुंची।मुखबिर के बताए अनुसार ओडिशा की ओर से आ रहे काले रंग के पीली पट्टी वाले ऑटो क्रमांक CG 07 BR 6305 को रोककर जांच की गई। ऑटो में सवार चालक ने अपना नाम गोविन्द राम (32 वर्ष) तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने गयासुद्दीन आलम (36 वर्ष), दोनों निवासी जिला गोपालगंज (बिहार) होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर केबिन के अंदर खाखी टेप से पैक किए गए तीन प्लास्टिक बोरियों में 35 पैकेट गांजा बरामद हुआ।मौके पर गवाहों की उपस्थिति में गांजा का वजन किया गया, जिसमें कुल 60 किलोग्राम गांजा पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा को ओडिशा के बरगढ़ से रायपुर ले जाना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से60 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 30 लाख रुपये),एक ऑटो (कीमत 1.50 लाख रुपये),2 मोबाइल फोन (कीमत 20 हजार रुपये),2 हजार रुपये नगदजब्त किया।आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B)(ii)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।यह सम्पूर्ण कार्रवाई थाना सिंघोडा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के नेटवर्क, स्रोत एवं गंतव्य बिंदुओं की गहन जांच भी की जा रही है।