तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
निखिल आश्रम साधक परिवार बिलासपुर के तत्वावधान में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ, संत समागम एवं शिव महापुराण कथा के साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 7 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक निखिल आश्रम, बहतराई (खेल स्टेडियम के पास), बिलासपुर में संपन्न हो रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।इस धार्मिक आयोजन के साथ जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे निखिल आश्रम बहतराई में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा साहू (MBBS, MS – रायपुर) तथा डॉ. यशस्वी साहू (MBBS) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष साधक वासु दास निखिल ने बताया कि इस वर्ष शिव महापुराण एवं रुद्र महायज्ञ के साथ विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर को जोड़ा गया है। इसी क्रम में 8 जनवरी को प्रथम हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजेश पांडेय, 10 जनवरी को संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ. विनोद तिवारी, 11 जनवरी को डॉ. आकांक्षा साहू एवं डॉ. यशस्वी साहू, तथा 12 जनवरी को प्रदीप क्लिनिक के चिकित्सकों द्वारा लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।मुख्य धार्मिक कार्यक्रम सदगुरुदेव स्वामी निखिलेश्वरानंद जी एवं डॉ. नारायण दत्त बाली के प्रेरणा स्रोत से आयोजित किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा का वाचन कथा व्यास भागवत भ्रमर अभिनव गोपाल शरण महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में ज्योतिषविद अतुल शर्मा (महेश योगी आश्रम, पांडुका, जिला गरियाबंद) की भी विशेष उपस्थिति रही।आयोजन के दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल आश्रम साधक परिवार बिलासपुर के अध्यक्ष लोकेश राठौर, मुख्य जजमान हरिश राठौर, प्रतिमा राठौर, रामनाथ साहू, मीराबाई साहू, सन्यासी बाबा जीवन बाबा (चोला बॉर्डर आश्रम), रामप्रसाद साहू एवं तुलसी पटेल सहित अनेक साधकों व सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।