युवा कांग्रेस का 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव, 9 जनवरी को होगा बड़ा आंदोलन।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/(सर्वव्यापी)

जिले में आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 9 जनवरी (शुक्रवार) को कलेक्ट्रेट घेराव करेगी। इस आंदोलन के माध्यम से युवा कांग्रेस आम लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए शासन–प्रशासन का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित करेगी।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे सेमरा तिराहे में एकत्रीकरण के साथ होगी। इसके पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे और अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं लंबे समय से अनदेखी का शिकार हैं। 9 सूत्रीय मांगों के माध्यम से इन्हीं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जाएगी।जिला युवा कांग्रेस ने जिले के तमाम युवा साथी नागरिक जन के साथ सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में उपस्थित होकर आम जनता की आवाज को जन-जन तक और वर्तमान सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करें।कार्यक्रम विवरणस्थान: सेमरा तिराहा से कलेक्टर कार्यालय तकसमय: दोपहर 2:30 बजेदिनांक: 9 जनवरी


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!