विकास नंद/ सर्वव्यापी/
लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद ही सुशासन की असली पहचान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आयोजित जनदर्शन इसी भावना का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जहाँ आम लोगों की समस्याएँ न केवल सुनी गईं, बल्कि कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया गया।राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में प्रदेश के दूर-दराज़ इलाकों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं। इस दौरान कुल 1950 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व स्पष्ट निर्देश देते हुए कई जरूरतमंदों को तुरंत राहत दिलाई। कई मामलों में आर्थिक सहायता भी मौके पर ही स्वीकृत की गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जन सरोकारों से जुड़ी समस्याएँ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।दिव्यांगजनों को मिली आत्मनिर्भरता की सौगातजनदर्शन में दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद जगी। रायपुर के खमतराई निवासी जीवन दास मानिकपुरी और आरंग के भारत साहू को बैटरीचलित ट्राइसिकल प्रदान की गई। वहीं चंदू यादव और सुमन साहू को ट्राइसिकल एवं व्हीलचेयर मिली। सुनने की क्षमता खो चुके सागर नायक और उमेश पटेल को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे वे फिर से सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।लकवाग्रस्त महिला को इलाज के लिए 5 लाख की सहायतामहासमुंद जिले के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी बसंती साव, जो पैरों से लकवाग्रस्त हैं, ने जनदर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। उनकी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। इससे पहले भी उन्हें 75 हजार रुपए की सहायता मिल चुकी है। इस निर्णय से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।60 वर्षीय श्रमिक को मिलेगा राशन कार्डरायपुर के तात्यापारा निवासी 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक हनुमंत राव को माता-पिता के निधन के बाद राशन कार्ड न होने की समस्या थी। जनदर्शन में मामला सामने आते ही अधिकारियों को तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए, जिससे अब वे शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।तीन दिव्यांगों को तात्कालिक आर्थिक मददसूरज नगर लाभांडी, रायपुर निवासी 17 वर्षीय दिव्यांग राज शर्मा को 20 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई। इसके साथ ही फूल गिरी गोस्वामी को पुत्री के विवाह हेतु 20 हजार रुपए तथा रायगढ़ निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग ओमप्रकाश निषाद को उच्च शिक्षा के लिए 20 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
जनदर्शन जवाबदेही का प्रतीक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनदर्शन केवल आवेदन लेने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई हो, ताकि किसी भी जरूरतमंद नागरिक को अनावश्यक भटकना न